एक ऐसा गाँव जो 3 महीने तक अंधेरे में डूबा रहता था तो लोगों ने बना लिया खुद का सूरज,अब टूरिस्ट आते है इस कारीगरी को देखने

इटली के इस गांव का नाम विगल्लेना है. ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों की वजह से तलहटी में बसे गांव में सूरज की रोशनी नहीं आ पाती. मिलान के उत्तर में यह गांव लगभग 130 किलोमीटर नीचे स्थित है. इस गांव की आबादी 200 है. यहां पर नवंबर से फरवरी तक सूरज नहीं निकलता है. लोगों की समस्या को देखकर गांव के एक आर्किटेक्ट और इंजीनियर ने एक रास्ता खोज लिया. इंजीनियर ने गांव के मेयर की मदद से विगल्लेना गांव के लिए एक आर्टिफीशियल सूरज बना दिया.
तीन महीने तक ये गांव अंधेरे में डूबा रहता था. इस वजह से वहां रह रहे लोगों के सेहत पर भी बुरा असर पड़ता था. इस समस्या का समाधान गांव के ही एक आर्किटेक्ट और इंजीनियर ने निकाला और एक आर्टीफिशियल सूरज बना डाला. साल 2006 में इंजीनियर ने गांव के मेयर की मदद से पहाड़ों की चोटी पर 40 वर्ग किलोमीटर का एक शीशा लगवा दिया. शीशे को इस तरह लगाया गया कि उस पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी रिफलेक्ट होकर सीधे गांव पर गिरे.
पहाड़ की चोटी पर लगाया गया ये शीशा दिन में 6 घंटे के लिए गांव को रोशन करता है. शीशे का वजह करीब 1.1 टन है और इसमें 1 लाख यूरो का खर्च आया. इस कारीगरी में तकनीक की भी मदद ली गई है, पहाड़ पर लगाए गए शीशों को कंप्यूटर द्वारा कंट्रोल किया जाता है. अपना खुद का सूरज बनाने के बाद विगल्लेना गांव दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बन गया, अब तो यहां टूरिस्ट भी इस कारीगरी को देखने आते हैं.





