मनोरंजन
अब NCB के ये अधिकारी करेंगे आर्यन खान केस की जांच,आर्यन खान समेत 6 मामलों की करेगी जांच

नई दिल्ली: मुंबई ड्रग्स केस (Mumbai Drugs Case) में लगातार ट्विस्ट आ रहे हैं. NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को आर्यन खान समेत 6 मामलों की जांच से हटाए जाने के बाद NCB की SIT अब आर्यन ड्र्ग्स केस और अन्य 5 मामले की जांच करेगी. इस काम के लिए एसआईटी की टीम मुंबई रवाना हुई.
एयर इंडिया से रवाना हुई टीम
NCB की SIT सुबह 9:35 की एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई पहुंच रही है. इस काम की मुहिम SIT के हेड और DDG ऑपरेशन संजय सिंह (NCB DDG Sanjay Singh) ने संभाली है जो अपनी टीम के साथ मुंबई पहुंच रहे हैं.
पहुंच रहे हैं देशभर के चुनिंदा अफसर
आपको बताते चलें कि दिल्ली के अलावा देश के दूसरे राज्यों की NCB यूनिट से भी कई अधिकारियों को मुंबई बुलाया जा रहा है जो सभी 6 केस की जांच करेंगे. यह मामला लगातार गरमाता जा रहा है. जिसको लेकर पूरे देश की नजर बनी हुई है.



