अगर आप भी देखने जा रहे हैं अक्षय कुमार की 'Sooryavanshi' फिल्म तो पढ़ लें यूजर्स के रिएक्शन – RGH NEWS
मनोरंजन

अगर आप भी देखने जा रहे हैं अक्षय कुमार की ‘Sooryavanshi’ फिल्म तो पढ़ लें यूजर्स के रिएक्शन

नई दिल्ली. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) कोरोना के कारण पिछले काफी लंबे समय से रिलीज के लिए अटकी हुई थी. इस दिवाली रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने फैंस के इंतजार को खत्म कर ही दिया. फिल्म ‘सूर्यवंशी’ आज (5 नवंबर) भारत में करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो चुकी है. अब ट्विटर पर लगातार लोग फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. तो अगर, आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं, तो उससे पहले सोशल मीडिया पर आ रहे यूजर्स रिएक्शन पढ़ लें.

बता दें, लोगों को अक्षय की ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है. ट्विटर पर लोग इस फिल्म को 5 में 5 स्टार रेटिंग दे रहे हैं. यहां तक कि कमाल राशिद खान (KRK) ने भी एक ट्वीट करते हुए इस फिल्म अच्छा बताया है और रोहित शेट्टी को बधाई भी दी है. तो आइए, आपको दिखाते हैं इस फिल्म को लेकर लोगों के ट्वीट-

खबरों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पहले ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर अपना अनुमान जाहिर कर दिया है. तरण आदर्श का मानना है कि फिल्म पहले दिन 15 से 35 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button