नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में नवनियुक्त एल्डरमेन का हुआ शपथ ग्रहण समारोह – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में नवनियुक्त एल्डरमेन का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी विगत दिनों नगर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में तीन एल्डरमेन विजय चौहान कमलेश यादव नवधा खूंटे का नियुक्ति आदेश जारी किया गया था उस तारतम्य में नगर पंचायत कार्यालय स्थित सभाकक्ष में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल की उपस्थिति में एसडीएम युगल किशोर उर्वशा के द्वारा तीनो एल्डरमेन को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी उक्त अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में इस नियुक्ति पर कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल का धन्यवाद ज्ञापित किया व सभी मनोनीत पार्षदों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे नगर की समस्याओं का निराकरण करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे एवं जनता की सेवा करने का हरसंभव प्रयास करेंगें व शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर हर व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रयासरत रहेंगें।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा उपाध्यक्ष मनीष शर्मा विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा पार्षद गण मोहम्मद इक़बाल उमेश चौहान डोरीलाल चौहान संतोष साहनी पूर्व पार्षद उर्मिला साहू सीएमओ रामायण पांडेय सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी व भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button