विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने PIC शेयर करते हुए लिखा पावरफुल मैसेज – RGH NEWS
मनोरंजन

विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने PIC शेयर करते हुए लिखा पावरफुल मैसेज

नई दिल्ली. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ दिवाली की एक तस्वीर साझा की है. उनकी इस फोटो में बेटी वामिका (Vamika) शामिल नहीं है, जो पिछले कुछ दिनों से शर्मनाक ट्रोलिंग का केंद्र बनी हुई हैं. अनुष्का ने विराट कोहली को जन्मदिन (Virat Kohli Birthday) की बधाई देते हुए संदेश साझा किया है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 5 नंवबर को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. विराट के जन्मदिन के मौके पर अनुष्का ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने विराट कोहली के लिए खास मैसेज भी लिखा है.

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ”इस फोटो और जिस तरह से आप अपना जीवन जीते हैं, उसके लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है. आपका मूल ईमानदारी और स्टील की हिम्मत से बना है. साहस जो संदेह को विस्मृति में बदल देता है. मैं किसी को नहीं जानती, जो आप जैसी अंधेरी जगह से खुद को उठा सकता है.”

उन्होंने आगे लिखा, ”आप हर तरह से बेहतर होते जाते हैं, क्योंकि आप अपने अंदर किसी भी चीज को स्थायी नहीं मानते और निडर होते हैं. मुझे पता है कि हम सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह एक-दूसरे से बात करने वाले नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चीखना चाहती हूं और दुनिया को बताना चाहती हूं कि आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैं. भाग्यशाली हैं, वे जो वास्तव में आपको जानते हैं. सब कुछ उज्जवल और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद . ओह, और हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस!”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button