वायरल हो गया इस एक्ट्रेस के साथ आयुष्मान खुराना का लिपलॉक सीन – RGH NEWS
मनोरंजन

वायरल हो गया इस एक्ट्रेस के साथ आयुष्मान खुराना का लिपलॉक सीन

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर Ayushmann Khurrana के करियर का ग्राफ रॉकेट की तरह ऊपर गया है. उनकी तकरीबन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं. एक्टर फिल्मों के चुनाव को लेकर काफी ज्यादा संजीदा रहे हैं और अब आने वाले समय में उनकी कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. इसी बीच उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है.

वाणी कपूर के साथ लिपलॉक फोटो वायरल
इस फोटो में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) को गजब की इंटेन्सिटी के साथ किस करते नजर आ रहे हैं. दोनों के लिपलॉक की ये फोटो असल में फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ (Chandigarh Kare Ashiqui) का फर्स्ट लुक है. इसे मेकर्स के अलावा खुद आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस फिल्म का ट्रेलर 8 नवंबर को रिलीज किया जाएगा

आयुष्मान बोले- थोड़ा डिफरेंट है ये इश्क
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘ये आशिकी कुछ अलग है. चंडीगढ़ करे आशिकी ट्रेलर 8 नवंबर को रिलीज होगा! 10 दिसंबर को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए.’ कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ये फिल्म काफी डिफरेंट होने जा रही है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button