विराट कोहली की बेटी को मिली धमकी,राहुल गांधी ने सपोर्ट में किया ट्वीट – RGH NEWS
मनोरंजन

विराट कोहली की बेटी को मिली धमकी,राहुल गांधी ने सपोर्ट में किया ट्वीट

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों की हार-जीत का असर उनकी पर्सनल लाइफ पर भी पड़ता है. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में टीम इंडिया को लगातार मिली दूसरी हार के बाद तमाम खिलाड़ियों के साथ कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनके परिवार के सदस्यों के धमकियां तक मिल रही हैं. ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अब विराट के सपोर्ट में उतर आए हैं.

राहुल गांधी ने सपोर्ट में किया ट्वीट

राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली का समर्थन किया है. राहुल ने लिखा, ‘डियर विराट, ये सभी लोग नफरत से भरे हुए हैं, जिन्हें कोई भी प्यार नहीं देता. आप इन्हें माफ कर दें और अपनी टीम की हिफाजत करें.’ इससे पहले भी जब पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद गेंजबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को निशाना बनाया गया था तो राहुल ने ट्वीट कर उन्हें अपना समर्थन दिया था.

कोहली से पहले पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी कोहली को सपोर्ट किया था. इंजी ने कोहली की बेटी को धमकी देने वालों को जमकर लताड़ लगाई और इसे शर्मनाक बताया. इंजमाम ने कहा कि आपको कोहली की बल्लेबाजी या उनकी कप्तानी की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी को भी क्रिकेटर के परिवार को निशाना बनाने का हक नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button