टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे इस तारीख को जा रही हैं शादी करने

नई दिल्ली। टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने जा रही हैं, मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है।
पिछले दिनों में बॉलीवुड के गलियारों से कुछ कपल्स के नाम सामने आए हैं, जो नवंबर-दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं, इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), दिसंबर में अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ शादी करने जा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने शादी करने का फैसला ले लिया है, अंकिता और विक्की, 12-14 दिसंबर के बीच में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस खबर के सामने आने से फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई है। फैन्स अंकिता- विक्की की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं
