आर्यन खान ने घर आने के 24 घंटे के अंदर उठाया ये बड़ा कदम

आर्यन खान (Aryan Khan) आखिरकार 27 दिन जेल में काटने के बाद अपने आलीशान बंगले में पहुंच गए हैं. बेटे को अपने आंखों के सामने देखकर पापा शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और मां गौरी खान (Gauri Khan) बेहद खुश हैं. आर्यन खान ड्रग्स केस (Aryan Khan Drugs Case) में जमानत के बाद आर्थर रोड जेल से शनिवार को घर पहुंचें तो परिजनों के साथ किंग खान के फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया. घर पहुंचने के 24 घंटे के अंदर आर्यन ने एक बड़ा फैसला लिया, जिसको देखकर उनके फैंस हैरान हो गए.
आर्यन खान ने घर आने के बाद एक बड़ा कदम उठाया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट डीपी को चेंज कर दिया है. अपनी तस्वीर को उन्होंने अपनी प्रोफाइल से हटा दिया है. डीपी में अब फोटो की जगह व्हाइट बैकग्राउंड नजर आ रहा है. इसके साथ ही उनके कुछ पुराने पोस्ट भी नजर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने ऐसा क्यों किया ये अब लोगों को समझ नहीं आ रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन हफ्तों से ज्यादा जेल में रहने के बाद आर्यन खान की बैरक के कुछ कैदियों से जान पहचान हो गई थी. आर्यन खान ने इन कैदियों के परिवारवालों को आर्थिक मदद देने का वादा भी किया है. साथ ही कैदियों के खिलाफ चल रहे मामलों में भी मदद करने को कहा है. आर्यन ने जेल से बाहर निकलने से पहले दूसरे कैदियों से मिलकर बात की और गले भी लगाया.
