ये रिश्ता क्या कहलात है छोड़ते ही शिवांगी जोशी हुई बोल्ड,दुबई जाकर दिखाईं हसीन अदाएं

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से काफी फेमस हुईं. शिवांगी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब मन जीता और अब अपनी अदाओं से फैंस को कायल कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सीरियल से हटकर कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं.

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इस समय दुबई में वेकेशन मना रही हैं. हाल ही में शिवांगी जोशी ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कहा है. इस शो में 12 साल का लीप लिया गया है और इसी के साथ मेकर्स ने नए कलाकारों की एंट्री भी करवाई है. शो छोड़ते ही शिवांगी जोशी ने सबसे पहले दुबई घूमने का प्लान बनाया और अपनी खास दोस्त संग वो इस ट्रिप पर निकल भी गईं. दुबई से रोजाना शिवांगी जोशी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं.

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) दुबई में अपनी खास दोस्त नेहा आद्विक महाजन के साथ गई हैं. नेहा जाने-माने टीवी कलाकार आद्विक महाजन की पत्नी हैं और पेशे से वो सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं. नेहा के साथ शिवांगी जोशी की काफी मजबूत बॉन्डिंग है और कई इवेंट्स को दोनों को साथ में स्पॉट किया जा चुका है.
