SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! अब ATM से पैसे निकालने के लिए बदल गए नियम,बैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली: : एसबीआई के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. SBI ने एटीएम से ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एक नई शुरुआत की
इस नए नियम में ग्राहक ओटीपी के आधार पर ही एटीएम से कैश निकाल सकेंगे. इसके तहत कैश निकलने के लिए ग्राहकों को पहले उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलेगा जिसे डालने के बाद ही एटीएम से कैश निकाला जा सकेगा.
बैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी
बैंक ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. ट्वीट में कहा गया है, ‘एसबीआई एटीएम में लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ टीकाकरण है. आपको धोखाधड़ी से बचाना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. एसबीआई के ग्राहकों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली कैसे काम करेगी.’

आपको बता दें कि 10,000 और उससे ज्यादा रकम निकासी पर ये नियम लागू होंगे. एसबीआई के ग्राहकों को उनके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक ओटीपी और उनके डेबिट कार्ड पिन के साथ हर बार अपने ATM से 10,000 रुपये और उससे अधिक निकालने की अनुमति देगी.बैंक की तरफ से ये कदम इसलिए उठाया गया है ताकि ग्राहकों को फ्रॉड से बचाया जा सके.