*पाकिस्तान के सामने 152 रनों का टारगेट, अंतिम 5 ओवर में भारत ने बनाए इतने रन देखें मैच के हर पॉइंट पर….!!!*

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड के मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का स्कोर बनाया। विराट कोहली ने शानदार 57 रनों की पारी खेली। मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड के मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का स्कोर बनाया। विराट कोहली ने शानदार 57 रनों की पारी खेली। मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को 0 पर आउट कर पाक को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। अफरीदी ने अगले ही ओवर में केएल राहुल (3) को आउट कर भारत को जोरदार झटका पहुंचाया। टीम इंडिया को पहली बाउंड्री 18 गेंदों के बाद मिली, जब सूर्यकुमार यादव ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का लगाया। तीसरे विकेट के लिए कोहली और सूर्यकुमार यादव ने 21 गेंदों पर 25 रन जोड़कर पारी को संभाली। इस बीच हसन अली ने सूर्या (11) को आउट कर भारत को एक और झटका दिया। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली हो जाते हैं विराट
ऋषभ पंत और विराट कोहली ने चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 53 रन जोड़े। शानदार बैटिंग कर रहे पंत (39) को पवेलियन भेजने का काम शादाब खान ने किया। कप्तान कोहली ने एक छोर को संभालकर रखा और शानदार 57 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने (13) और हार्दिक पंड्या ने (11) रन बनाए।
- T-20I में रोहित शर्मा 7वीं बार शून्य पर आउट हुए।
- पावरप्ले तक भारत का स्कोर 36/3 था।
- मोहम्मद रिजवान ने टी-20 फॉर्मेट में अपने 100 कैच पूरे किए।
- पारी के 12वें ओवर में ऋषभ पंत ने हसन अली के ओवर में एक हाथ से लगातार दो छक्के लगाए।
- अंतिम 5 ओवर में टीम इंडिया ने 51 रन बनाए।