टेक्नोलोजी

GO एयर की फ्लाइट से टकराया पक्षी,विमान का नोज डैमेज,पढ़ें पूरी खबर

RGHNEWS PRASHANT TIWARI जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मुंबई से जयपुर पहुंची गो एयर की फ्लाइट से जयपुर के पास एक पक्षी टकरा गया। इस घटना में विमान का नोजल डैमेज हो गया। हालांकि, इस घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और पायलट ने विमान को सुरक्षित जयपुर एयरपोर्ट पर उतार दिया।

सूत्रों के मुताबिक विमान से पक्षी जब टकराया तब वह जयपुर पहुंच चुका था और एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी में था। बर्ड हिट के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी। विमान की सेफ लैडिंग करवाई। एप्रन एरिया में विमान के आने के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और इंजीनियरों ने विमान की जांच की। गो एयर की उड़ान संख्या जी 8-390 मुंबई-जयपुर से बर्ड हिट हुआ था।

देर शाम रवाना हुआ विमान
सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट पर तकनीकी जांच के बाद विमान को इंजीनियरों ने दुबारा उड़ान भरने से रोक दिया। इसी विमान काे एक घंटे बाद वापस जयपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी। बताया जा रहा है कि विमान की नोज के पास एक पार्ट में डैमेज होने के बाद उस पार्ट काे दिल्ली से मंगवाया गया, जो देर शाम तक पहुंचा। इसके चलते जयपुर से मुंबई जाने का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

दिन में जयपुर से मुंबई की उड़ान को निरस्त करना पड़ा। इस कारण कई यात्री रिफण्ड लेकर चले गए। विमान देर शाम करीब साढ़े 6 बजे ठीक हुआ, जिसके बाद उसे मुंबई के लिए रवाना किया गया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button