खेल

*✍️आखिरकार रोमांचक के साथ जीत हुआ क्वालिफायर-2 में पहुंची KKR हार के साथ खत्म हुआ यह टीम….!!!*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी कोलकाता नाइट राइडर्स ने एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है जबकि हार के साथ ही RCB का सफर टूर्नामेंट में यही समाप्त हो गया है। मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 138/7 का स्कोर बनाया था और 139 रनों के टारगेट को KKR ने आखिरी ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

पल-पल बदला मैच

टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत अच्छी रही। पांच ओवर के खेल में शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने 41 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को पर्पल कैप होल्डर हर्षल पटेल ने गिल (29) को आउट कर तोड़ा। इसके बाद युजवेंद्र चहल ने राहुल त्रिपाठी (6) को आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। वेंकटेश अय्यर (26) हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हुए। नितीश राणा (23) की विकेट चहल के खाते में आई।

पारी के चौथे ओवर में शुभमन गिल ने जॉर्ज गार्टन के खिलाफ लगातार तीन चौके लगाए थे।
पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने 32 गेंदों पर 41 रन जोड़े।
पावरप्ले तक KKR का स्कोर 48/1 था।
सुनील नरेन ने अपना खाता पहली ही गेंद पर छक्के के साथ खोला था और डैन क्रिश्चियन के एक ओवर में उन्होंने 3 छक्के लगाए।
नितीश राणा और सुनील नरेन ने चौथे विकेट के लिए 20 गेंदों पर 31 रन जोड़े।
18वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने सुनील नरेन (26) और दिनेश कार्तिक (10) को आउट किया था।
मोहम्मद सिराज ने IPL में अपने 50 और टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए।

कोहली के काम आया DRS

राहुल त्रिपाठी के खिलाफ RCB ने LBW की अपील की थी, लेकिन अंपायर ने उन्हें नोट-आउट दिया। इसके बाद विराट कोहली ने DRS लिया और रिव्यू में साफ नजर आया कि गेंद पहले पैड पर लगी थी और त्रिपाठी (6) के स्कोर पर पवेलियन लौटे।

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े थे।
पडिक्कल इस सीजन अभी तक 411 रन बना चुके हैं। पिछले साल भी उन्होंने 15 पारियों में 473 रन बनाए थे।
पावरप्ले तक RCB का स्कोर 53/1 था।
दूसरे विकेट के लिए केएस भरत और कोहली ने 27 गेंदों पर 20 रन जोड़े।
केएस भरत ने 16 गेंदों पर (9) रनों की धीमी पारी खेली।
विराट कोहली (39) को सुनील नरेन ने IPL में तीसरी बार आउट किया।
कोहली (901) टी-20 क्रिकेट में 900 चौके लगाने वाले शिखर धवन (986) के बाद दूसरे भारतीय बने।
सुनील नरेन (4/21) ये तीसरा मौका है, जब उन्होंने RCB के खिलाफ एक पारी में चार विकेट चटकाए हो।
ये 8वां मौका रहा जब नरेन ने एक पारी में चार विकेट लिए हो। इस मामले में उन्होंने लसिथ मलिंगा (7) को पीछा छोड़ा।

KKR की अगली चुनौती दिल्ली से
एलिमिनेटर में मिली जीत के साथ ही KKR ने क्वालिफायर में प्रवेश कर लिया है। जहां टीम का सामना अब 13 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स से शारजाह के मैदान पर होगा। इस मैच में जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 15 अक्टूबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी जबकि हारनी वाली टीम का सफर क्वालिफायर-2 में ही समाप्त हो जाएगा।

दोनों टीमें

RCB- विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), डेनियल क्रिश्चियन, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, जॉर्ज गार्टन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

KKR- शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, ओएन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button