*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-धोनी के हैट्रिक चौकों ने CSK को 9वीं बार फाइनल में पहुंचाया, अच्छी शुरुआत के बाद पढ़ें पूरी खबर….!!!*

IPL-2021 आज टूर्नामेंट का पहला क्वालिफायर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। जहां एमएस धोनी ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 172/5 का स्कोर बनाया।
टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत खराब रही और पारी की चौथी ही गेंद पर फाफ डु प्लेसिस (1) रन बनाकर एनरिक नोर्त्या की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद गायकवाड़ और उथप्पा ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 110 रन जोड़े। शानदार बैटिंग कर रहे उथप्पा (63) रन बनाकर टॉम करन की गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर में करन ने शार्दूल को (0) पर आउट कर चेन्नई को दोहरा नुकसान पहुंचाया। अगले ही ओवर में अंबाती रायडू (1) रन आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ (70) की विकेट आवेश खान ने 19वें ओवर में चटकाई।
IPL में उथप्पा का ये 25वां और CSK के लिए पहला अर्धशतक रहा।
IPL में उथप्पा का ये 25वां और CSK के लिए पहला अर्धशतक रहा।
पावरप्ले तक CSK का स्कोर 59/1 था।
पारी के छठे ओवर में रॉबिन उथप्पा ने आवेश खान के खिलाफ 20 रन बनाए थे।
उथप्पा ने 2019 के बाद IPL में पहला अर्धशतक लगाया। IPL में यह उनका 25वां और CSK के लिए पहला अर्धशतक रहा।
दूसरे विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा ने 77 गेंदों पर 110 रन जोड़े।
चेन्नई ने चौथे नंबर पर शार्दूल ठाकुर को प्रमोट किया था, लेकिन वह ‘गोल्डन डक’ पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
अंबाती रायडू IPL में 14वीं बार रन आउट हुए।
ऋतुराज गायकवाड़ (70) IPL में यह उनका सातवां, इस सीजन चौथा और UAE में 5वां अर्धशतक रहा।
खूब चला शॉ का जादू
पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 60 रन बनाए। फेज-2 में पृथ्वी का यह पहला और IPL 14 में चौथा अर्धशतक रहा। शॉ ने लगभग हर दिशा में शॉट्स लगाए। वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी से CSK के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना रहे थे तभी रवींद्र जडेजा ने उनको आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
अच्छी शुरुआत के बाद पहली विकेट
पहले खेलते हुए दिल्ली की बढ़िया शुरुआत देखने को मिली। तीन ओवर में पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने 32 रन जोड़े। यह जोड़ी रफ्तार पकड़ रही थी, तभी जोश हेजलवुड ने धवन (7) को आउट कर CSK को पहली सफलता दिलाई। हेजलवुड ने अपने अगले ही ओवर में श्रेयस अय्यर (1) को आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। इसके बाद अक्षर पटेल (10) की विकेट मोइन अली ने चटकाई।
दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर में पृथ्वी शॉ ने दीपक चाहर के खिलाफ चार चौके।
पहले विकेट के लिए शॉ और धवन ने 36 रन छोड़े।
पावरप्ले तक DC का स्कोर 51/2 था।
जब पृथ्वी शॉ 42 पर बैटिंग कर रहे थे, तब धोनी ने उनका कैच ड्रॉप किया था।
5वें विकेट के लिए ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर ने 50 गेंदों पर 83 रन जोड़े।
हेटमायर (37) रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर आउट हुए। फेज-2 में यह उनका सबसे बढ़िया स्कोर रहा।
अंतिम पांच ओवर में दिल्ली ने एक विकेट खोकर 58 रन बनाए।
IPL 2021 फेज-2 में शिखर धवन का प्रदर्शन
IPL 2021 फेज-2 में शिखर धवन का प्रदर्शन
पंत की अजब-गजब बल्लेबाजी
मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत अजब-गजब बल्लेबाजी करते नजर आएं। उन्होंने 2 छक्के सिर्फ एक हाथ से जड़ें। वहीं, एक बार तो उनका बल्ला ही उनके हाथ से छूट गया। बल्ला उड़ते हुए स्क्वायर लेग अंपायर के पास गया। अंपायर बाल-बाल बचे। वहीं, आखिरी ओवर में पंत ने 3 गेंद डॉट खेली। तीनों गेंद पर वो सिंगल ले सकते थे, लेकिन उन्होंने रन नहीं दौड़ा। पारी की आखिरी गेंद पर भी पंत ने एक हाथ से शॉट मारा लेकिन इस बार गेंद बांउड्री पार नहीं कर पाई। इस गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत ने नाबाद 51 रन की पारी खेली।
IPL में यह पंत का 15वां और इस सीजन तीसरा अर्धशतक रहा
IPL में यह पंत का 15वां और इस सीजन तीसरा अर्धशतक रहा
ब्रावो ने रचा इतिहास
मैच में ड्वेन ब्रावो ने शिमरोन हेटमायर की विकेट चटकाई। टी-20 क्रिकेट में यह उनका 550वां विकेट रहा। यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले ब्रावो दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। डीजे ब्रावो अभी तक 506 टी-20 मैचों में 550 विकेट ले चुके हैं।
हारने वाली टीम नहीं होगी बाहर
मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधा फाइनल में एंट्री लेगी, वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। उस टीम को दूसरे क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता से खेलना होगा।