*✍️क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी कर रहे हैं ‘पुराने सोढ़ी जी’…..उन्होंने ने खुद कही ये बात…..*

मुंबईः ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बीते साल कई बदलाव देखने को मिले. शो को कुछ ऐसे अभिनेताओं ने अलविदा कह दिया, जो शो की शुरुआत से ही शो से जुड़े हुए थे. इनमें गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) का भी नाम शामिल है. उन्होंने 2020 में लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन शो को अचानक ही अलविदा कह दिया. वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘रोशन सोढ़ी (Roshan Sodhi)’ का किरदार निभा रहे थे. लेकिन, अब गुरुचरण सिंह ने लोकप्रिय टीवी शो में अपनी वापसी की ओर इशारा किया है.तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गुरुचरण सिंह ने रोशन सोढ़ी की भूमिका निभाई थी. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में, सिंह ने इस बारे में उन्होंने बताया कि उन्होंने शो क्यों छोड़ा और क्या उनकी वापसी करने की कोई योजना है. ET Times से बात करते हुए गुरुचरण सिंह कहते हैं- “ठीक है, मेरे शो छोड़ने के समय मेरे पिताजी की सर्जरी हुई थी कुछ अन्य चीजें थीं जिन्हें मुझे अटेंशन देना था.”तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) से गुरुचरण सिंह के जाने के बाद, दो अभिनेताओं ने ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ का किरदार निभाया है. इस पर सिंह ने कहा, ‘मैं लाड सिंह से तब मिला था, जब वह मुझे रिप्लेस करने वाले थे. मैंने उनसे कहा था कि उन्हें इसे अच्छे से करना चाहिए क्योंकि उन्हें बहुत बड़ा असाइनमेंट मिला है. मैं उनसे मुंबई के एक गुरुद्वारे (अंधेरी, चार बंगले) में उनसे मिला था. दूसरे सोढ़ी (बलविंदर सिंह सूरी) की एक तरह से मैंने सिफारिश की थी, वह हमारे शो में क्रिएटिव टीम में काम करते थे और मैंने सुझाव दिया कि वह इसे ठीक से करेंगे.’वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या मौका मिलने पर वह शो में वापसी करेंगे, तो गुरुचरण सिंह कहते हैं- ‘भगवान जाने, मैं नहीं जानता. अगर भगवान की मर्जी हुई तो मैं जरूर वापसी करूंगा. पर अभी के लिए ऐसा कुछ नहीं है.’