*✍️राज कुंद्रा मामले पर ट्रोल हुईं शमिता शेट्टी ने खुलकर की बात….*

मुंबई: ‘बिग बॉस ओटीटी’ में अपनी किस्मत आजमाने के बाद शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने अब ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) में भी एंट्री कर ली है. घर में प्रवेश करने से पहले शमिता ने उन मुद्दों और ट्रोल्स के बारे में खुलकर बात की जिसे उन्होंने और उनके परिवार ने पिछले दिनों झेला था. कुछ लोग रियलिटी शो में उनका स्वागत कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. इस बीच, रिपोर्ट की माने तो राज कुंद्रा के मामले में शमिता शेट्टी ने अपने बयान में कहा, “मेरे लिए पहली बार यह बहुत मुश्किल था क्योंकि स्थिति बहुत अलग थी. दुर्भाग्य से मेरी बिना किसी गलती के मुझे भारी ट्रोल किया जा रहा था. मेरे परिवार को भी उस समय लगा कि मेरे लिए बेहतर है कि मैं खुद को घर में बंद कर लूं. जो कुछ भी हुआ उसके कारण मैं पीछे नहीं हटना चाहती थी. मैं अपनी बात पर कायम रहना चाहती थी.’
शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने कहा, ‘जैसा कि वे कहते हैं, शो जारी रहना चाहिए. ईमानदारी से कहूं तो इस समय लोग बिना काम के घर बैठे हैं, उन्होंने काम खो दिया है और मुझे एक घर में रहने के लिए पे किया जा रहा है, मैं क्यों ना कहूँ?’ कथित तौर पर राज कुंद्रा को इस साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था,



