*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए हुए रवाना......उड़ान भरने से पहले कही ये बात....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए हुए रवाना……उड़ान भरने से पहले कही ये बात….*

रायपुर। यूपी सरकार के फरमान के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के रवाना हुए है। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पहले AICC कार्यालय जाएंगे इसके बाद वहां से जो निर्देश मिलेगा उसका पालन करेंगे

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यूपी के लखीमपुर खीरी जाने वाले थे। इसके लिए सुबह 9 लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाले थे। लेकिन UP सरकार ने प्लेन ली लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद अब सीएम बघेल दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि पहले UP के लखीमपुर जाने वाले थे, लेकिन UP सरकार ने प्लेन ली लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इस तरह आदेश देकर यूपी सरकार लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया है। आज किसी भी नेता को प्रभावितों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का मुक्की हुई जो बिल्कुल गलत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button