मनोरंजन

*✍️निया शर्मा ‘छैया छैया’ गाने पर डांस कर हुईं ट्रोल….*

मुंबई: टीवी की सेंसेशन निया शर्मा (Nia Sharma) इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में निया ने सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम करने के बारे में बताया. इस बीच अपने फैंस को इंगेज रखने के लिए निया ने डांस करते हुए एक वीडियो शेयर की है. वीडियो में निया ‘छैया छैया’ (Chaiya Chaiya Song) गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. निया का ये डांस कुछ यूजर को पसंद आया तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया.कुछ देर पहले ही निया शर्मा (Nia Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है. वीडियो में निया ‘छैया छैया’ गाने पर मलाइका अरोड़ा को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अगर आपने छैया छैया पर डांस नहीं किया है तो आप 90 के बच्चे नहीं हैं.’ निया के दोस्त इस वीडियो पर उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर उन्हें ट्रोल भी किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कौन सा सस्ता नशा करती हो.’

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button