*✍️UIDAI ने करोड़ो ग्राहकों को दिया तोहफा.... अब तुरंत होंगे Aadhaar Card से जुड़े काम....* – RGH NEWS
देश

*✍️UIDAI ने करोड़ो ग्राहकों को दिया तोहफा…. अब तुरंत होंगे Aadhaar Card से जुड़े काम….*

नई दिल्ली: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने देश भर में 166 स्टैंडअलोन आधार एनरोलमेंट और अपडेट सेंटर खोलने की तैयारी में है.

UIDAI ने आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी. इस समय में 166 में से 55 आधार सेवा केंद्र (ASKs) परिचालन में हैं. इसके अलावा बैंकों, डाकघरों तथा राज्य सरकारों द्वारा 52,000 आधार नामांकन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है.

UIDAI ने जारी किया बयान

UIDAI की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यूआईडीएआई की योजना 122 शहरों में 166 एकल आधार एनरोलमेंट और अपडेट सेंटर खोलने की है. आपको बता दें कि आधार सेवा केंद्रों को सप्ताह के सातों दिन खोला जाता है. आधार केंद्रों ने दिव्यांग व्यक्तियों सहित 70 लाख लोगों की जरूरत को पूरा किया है.

मॉडल ए के आधार सेवा केंद्र (Model-A ASKs) की क्षमता प्रतिदिन 1,000 नामांकन और अपडेट रिक्वेस्ट को पूरा करने की है. वहीं, मॉडल बी केंद्र (Model-B ASKs) 500 और मॉडल सी (Model-C ASKs) 250 एनरोलमेंट और अपडेशन की रिक्वेस्ट को पूरा करने की क्षमता रखते हैं. गौरतलब है कि अब तक यूआईडीएआई ने 130.9 करोड़ लोगों को आधार नंबर दिया है.

आधार सेवा केंद्र प्राइवेट में उपलब्ध नहीं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार सेवा केंद्र प्राइवेट में उपलब्ध नहीं है. यानी आधार सेवाएं केवल बैंक, पोस्ट ऑफिस, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), राज्य सरकार के अधिकारियों के कार्यालय और UIDAI द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र में उपलब्ध है. अगर आप इस बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो राज्य सरकार के स्थानीय अधिकारियों (जिनके अधीन आधार सेंटर चल रहे हों) से ली जा सकती है.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button