*✍️डिनर करने के बाद शख्स ने जब देखा बिल तो बैठ गया उसका दिल...अब सोशल मीडिया पर रो रहा है अपना दुखड़ा....शेयर की बिल की कॉपी....* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️डिनर करने के बाद शख्स ने जब देखा बिल तो बैठ गया उसका दिल…अब सोशल मीडिया पर रो रहा है अपना दुखड़ा….शेयर की बिल की कॉपी….*

कई बार ऐसा होता है, कि एक अच्छे रेस्तरां (Expensive Restaurant) में खाना खाने के लिए जब हम पहुंचते हैं, तो फूड आइटम्स के रेट देखे बिना ही ऑर्डर (Food Order) दे देते हैं. यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में एक शख्स ने भी लंदन (London) के सबसे महंगे रेस्तरां में डिनर करने के बाद जब बिल देखा, तो उसका दिल ही बैठ गया. ये बिल उतना ही था, जितना उसके अकाउंट में पैसा था.

ये शख्स लंदन के Nusr-Et Steakhouse नाम के रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा था. उसके साथ उसके दोस्त भी थे. Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक Salt Bae नाम के मशहूर शेफ के रेस्तरां में डिनर के लिए पहुंचे ज़मील अमीन (Jamil Amin)  ने सोशल मीडिया पर अब लोगों से अपना दुखड़ा रोया और बिल की कॉपी भी शेयर की.

£1,812 का बिल देखकर नहीं हुआ यकीन
जमील ने Nusr-Et Steakhouse में 4 लोगों के डिनर के बाद हाथ में आए बिल की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की है. ज़मीन को 1 लाख 82 हज़ार रुपये से भी ज्यादा का बिल पकड़ाया गया था. दिलचस्प बात तो ये थी कि इस बिल में सिर्फ एक फूड आइटम की कीमत 63 हज़ार रुपये से ज्यादा थी. 4 एनर्जी ड्रिंक रेड बुल की कीमत भी सामान्य से कहीं ज्यादा 44 ब्रिटिश पाउंड थी. इन सबके बाद रेस्तरां ने अपना सर्विस चार्ज भी जोड़ा था. ये सर्विस चार्ज करीब 24 हज़ार रुपये था. जमील ने अपनी पोस्ट के साथ ये भी लिखा कि- ‘मेरा पूरा बैंक बैलेंस एक ही रात में खर्च हो गया.’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button