रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️कुलदीप सिंह जुनेजा से मिले ताजीम-सर्वश्रेष्ठ विधायक की उपाधि पर दिया मुबारकबाद…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त एवं विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा से वक्फ बोर्ड एवं राज्य अल्पसंख्यक आयोग के जिला सदस्य शेख ताजीम ने रायपुर में मुलाकात कर सर्व श्रेष्ठ विधायक की उपाधि मिलने पर साल एवं पुष्पगुच्छ भेट कर मुबारकबाद दी ,विधायक जुनेजा ने भी ताजीम का अभिवादन किया और रायगढ़ जिले में अल्पसंख्यक वर्गों की जानकारी ली छतीसगढ़ शासन के योजनाओं और सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने प्रयास करने कहा जिससे उनका उत्थान हो सके। बर्तमान में जनगणना की प्रक्रिया भी आरम्भ हो चुकी है समस्त अल्पसंख्यक वर्ग अपना पूर्ण जानकारी देवे ताकि सरकार के उद्देश्य की पूर्ति हो सके।



