*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- शराब की 250 से ज्यादा दुकानों पर लगा ताला, जानिए क्यों?* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- शराब की 250 से ज्यादा दुकानों पर लगा ताला, जानिए क्यों?*

RGHNEWS PRASHANT TIWARI नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शराब और बीयर का सेवन करने वाले लोगों को एक अक्टूबर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. राज्य सरकार की नई आबकारी नीति के तहत 1 अक्टूबर से निजी शराब की दुकानें बंद हो जाएगी. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है. हालांकि 17 नवंबर से दिल्ली में शराब की बिक्री फिर शुरू की जाएगी

करीब डेढ़ महीने बंद रहेंगी निजी शराब की दुकानें

केजरीवाल सरकार के आदेश के मुताबिक, एक अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच प्राइवेट शराब की दुकानें बंद रहेंगी ताकि नई आबकारी व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया जा सके. सरकार के इस फैसले के बाद निजी शराब की दुकानें अब शराब का नया स्टॉक नहीं मांग रही हैं. बचा हुआ स्टॉक भी अब तेजी से खत्म हो रहा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने खुदरा शराब विक्रेताओं की दो याचिकाओं पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा जिसमें उन्होंने दिल्ली आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अन्य श्रेणियों की तरह ही विशेष श्रेणियों में अपने लाइसेंस 16 नवंबर तक बढ़ाने का अनुरोध किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाओं को 24 सितंबर को आगे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया, जब निविदा प्रक्रिया और नयी आबकारी नीति को चुनौती देने वाले अन्य मामले सुनवाई के लिए आएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button