छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️CM भूपेश बघेल ने की घोषणा, हर 3 महीने में मिलेगा 25 हजार रुपया, जाने पूरी जानकारी….*

रायपुर, । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़़ के हर वार्डों और पंचायतों में राजीव युवा मितान क्लब बनाया जाएगा। इसके लिए हर तीन महीने में 25 हजार रुपए उन्हें दिए जाएंगे। याने साल में एक लाख रुपए। इस पैसे से युवा मितान क्लब अपने इलाकों में रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे।
मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि प्रदेश में 13 हजार से अधिक राजीव युवा मितान क्लबों का गठन किया जाना है। इसमें 15 से 40 वर्ष तक के युवाओं को शामिल किया जाएगा। क्लब में 33 फीसदी महिलाएं होंगी। गोठानों में जो काम कर रहे, उन्हें भी इस क्लब से जोड़ा जाएगा।



