*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-किसानों का भारत बंद आज,सड़कों पर बैठे किसान नेता,जगह-जगह भारी जाम...* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-किसानों का भारत बंद आज,सड़कों पर बैठे किसान नेता,जगह-जगह भारी जाम…*

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन के बीच किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। इस दौरान किसान अलग-अलग हाईवे पर चक्का जाम कर रहे हैं और रेलवे लाइनें भी बाधित की जा रही हैं। प्रदर्शनकारी किसानों की योजना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम रखने और विरोध प्रदर्शन करने की है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस बंद का ज्यादा असर दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस, RJD, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (AIBOC) ने भी भारत बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं, सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे आंदोलन छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानों की आपत्तियों पर विचार करने के लिए तैयार है।

हरियाणा में भारत बंद के चलते स्कूल बंद
भारत बंद के चलते हरियाणा में भी नेशनल और स्टेट हाईवे बंद रहेंगे। स्कूलों ने बच्चों की छुटि्टयां कर दी हैं। वहीं हाईकोर्ट ने फिजिकल सुनवाई पर रोक लगा दी है। CM मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र है। किसान आंदोलन करें, लेकिन मेरी अपील है कि शांतिपूर्वक करें। किसी को जबरदस्ती बंद करने के लिए न कहें। लोकतंत्र में सभी को अपनी व्यवस्था के तहत काम करने का अधिकार है। प्रदेश में सुरक्षा चाक चौबंद है। पूरी व्यवस्था बनी रहेगी।

पंजाब में भारत बंद का बड़े पैमाने पर असर
पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा और MBD मॉल फिरोजपुर रोड पर किसान लगातार धरना दे रहे हैं। सोमवार को इन मार्गों को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे। एग्जाम ऑनलाइन होंगे और टीचर वर्क फ्राम होम करेंगे। कई स्कूलों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। किसानों के समर्थन में टैक्सी सेवा भी बंद रहेंगी। बस स्टैंड बंद रहेगा और पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button