*✍️शादी का झांसा देकर टिकटॉक गर्ल के साथ बीजेपी नेत्री का भाई कई महीने तक करता रहा रेप.....टिकटॉक गर्ल ने बीजेपी नेत्री के भाई पर जबरदस्ती गर्भपात कराने सहित रुपये ऐंठने का लगाया आरोप....पढ़े क्या है पूरा मामला.....* – RGH NEWS
देश

*✍️शादी का झांसा देकर टिकटॉक गर्ल के साथ बीजेपी नेत्री का भाई कई महीने तक करता रहा रेप…..टिकटॉक गर्ल ने बीजेपी नेत्री के भाई पर जबरदस्ती गर्भपात कराने सहित रुपये ऐंठने का लगाया आरोप….पढ़े क्या है पूरा मामला…..*

लखनऊ: मुंबई में रह रही टिकटॉक गर्ल ने लखनऊ में रहने वाले टिकटॉकर और बीजेपी नेत्री के भाई पर शादी का झांसा देकर कही महीने तक रेप और जबरदस्ती गर्भपात कराने सहित रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है. पीड़ित लड़की ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ लखनऊ के इंदिरानगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, वाराणसी की रहने वाली युवती मुंबई में रहकर यूट्यूब, इंस्टाग्राम और सोशल मीड‍िया के अन्य माध्यमों पर गाना गाकर और वीडियो बनाकर अपना काम करती थी. इससे उसके हजारों फॉलोवर भी हैं.
आरोप है कि कोरोना संक्रमण के दौरान इंदिरानगर के रहने वाले टिकटॉक और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले राजन तिवारी से हुई जो खुद का वीडियो बनाता था. सोशल मीडिया से दोनों संपर्क में आये. इस दौरान बातचीत में युवक ने युवती को खुद को व्यापारी बताया और प्रोडक्शन हाउस खोलकर फ़िल्म बनाने की बात कही जिस पर युवती को शादी का झांसा देकर लखनऊ बुलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया. यहां तक प्रेग्नेंट होने पर उसका गर्भपात करवा दिया.

युवक पीड़‍िता के साथ अलग फ्लैट लेकर रहने लगा. हालांकि, इस दौरान पीड़िता से अलग-अलग काम की वजह से लाखों रुपये ऐंठ लिए. जब पीड़िता ने शादी की बात की तो धक्का देकर घर से निकाल दिया. यही नहीं, जब इस बात की बात उसके घरवालों से किया तो उसकी बहन जो अपने आप को बीजेपी नेता बताती है, मारपीट कर भगा दिया. पीड़‍िता की 8 महीने की एक बच्ची भी है जिसको लेकर वह दर-दर की ठोकरें खा रही है. हालांकि पीड़‍िता ने आरोपी युवक और उसके घरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच आगे की कार्यवाही कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button