छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️जानिए आज छत्तीसगढ़ मे क्या रहेगा मौसम का मिजाज….*

छत्तीसगढ़। प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं कहीं-कही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे तो कही भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इस तरह एक द्रोणिका इस निम्न दाब के क्षेत्र से तेलंगाना तक अंदरूनी उड़ीसा होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. प्रदेश में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के साथ उससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में भारी वर्षा की संभावना है.



