*✍️CBSE की ओर से लिया गया बड़ा फैसला…..जाने क्या किया ऐलान….*

CBSE: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. सीबीएसई ने उन छात्रों से बोर्ड परीक्षा की फीस नहीं लेने का फैसला किया है जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता पिता को खो दिया है.
कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुए व्यवसाय और नौकरियों को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई बोर्ड में यह फैसला लिया है.
इस संबंध में सीबीएसई की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी की गई है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी ने सब पर बहुत बुरा प्रभाव डाला है. ऐसे में छात्रों के करियर में कोई रुकावट ना आए इसलिए बोर्ड इस तरह के फैसले ले रहा है. छात्रों पर पड़े कोरोना वायरस के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों को राहत देने का काम किया है.
एग्जाम फीस
फिलहाल स्कूलों को 10वीं और 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों की सूची (एलओसी) 30 सितंबर तक बिना लेट फीस और 9 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ भेजने को कहा गया है. बता दें कि आवेदन करने के लिए छात्रों को पहले के नियमों के अनुसार बोर्ड परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा. गौरतलब है कि पांच विषयों के लिए प्रति उम्मीदवार 1500 रुपए और 1200 रुपए तक का सामान्य शुल्क जमा करना होता है.



