मनोरंजन

*✍️बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के लिए बनाए कड़े रूल्स…यूनिवर्सिटी जाना है तो इन नियमो का करना होगा पालन नही तो होगा ब्रेकअप….जाने बॉयफ्रेंड के अजीबोगरीब नियम…..*

Relationship अगर अच्छा हो, तो ज़िंदगी हंसी-खुशी कटती है. वहीं अगर पार्टनर कंट्रोलिंग हो जाए, तो जीना हराम हो जाता है.आज के समय में हर किसी को आजादी चाहिए। लोगों को अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा स्‍क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी स्टूडेंट के साथ भी ऐसा ही हुआ है.

उसके ब्वॉयफ्रेंड ने रिलेशनशिप की ऐसी शर्तें उसे बताई हैं, जिसे सुनकर उसे चक्कर आ रहा है.

TikTok पर कैरोलिन नाम की लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) के रूलबुक का स्क्रीनशॉट (Screenshot) साझा किया है. उसने बताया है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड के मुताबिक उसे हर रोज़ यूनिवर्सिटी में इन नियमों का पालन करना है. अगर ऐसा नहीं होता है, तो इस रिश्ते का ज्यादा भविष्य नहीं रह जाता है. लड़की ने इन नियमों को कंट्रोलिंग बताया है.

बॉयफ्रेंड ने इन कामों पर लगाया बैन

.कैरोलिन को अपनी ज़िंदगी 360 डिग्री  नहीं           बदल देनी है

  • शराब को हाथ भी नहीं लगाएगी

  • स्‍नैपचैट लोकेशन बंद नहीं करेगी

  • लड़कों के साथ नहीं घूमेगी

  • बॉयफ्रेंड की दी हुई अंगूठी को कभी नहीं उतारेगी

  • रोज रात को 9 बजे तक हॉस्‍टल वापस आ जाओगी

  • क्रॉप टॉप और टाइट ड्रेस नहीं पहनोगी

  • पार्टी अटेंड नहीं करोगी

  • कोई भी कपड़ा पहनने से पहले ब्वॉयफ्रेंड और उसकी मां से एप्रूव कराने हैं.

     .अपने 25 फीट तक मौजूद किसी भी लड़के            से बात नहीं करनी है.
इतना ही नहीं, ऐसे तमाम नियम-कायदे उसके पार्टनर ने उसके लिए बनाए हैं, जो उसे रोज़ाना फॉलो करने हैं.

लोगों ने कहा – ब्वॉयफ्रेंड को तुरंत छोड़ दो
अब तक लड़की के इस TikTok वीडियो को 3.5 मिलियन बार देखा जा चुका है. कैरोलिन ने खुद बताया है कि इस रूलबुक को पढ़ने के बाद वो अपनी हंसी नहीं रोक पा रही थीं और उन्होंने तय कर लिया कि अब इस रिलेशनशिप को खत्म करने का वक्त आ गया है. उनके फॉलोअर्स ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें सलाह दी, कि उन्हें इस रिश्ते से तुरंत ही बाहर आ जाना चाहिए. एक यूज़र ने तो लिखा कि उन्हें लगा था कि उनका पार्टनर मज़ाक कर रहा था, लेकिन अगर ये सच था तो लड़की ने उसे छोड़कर बहुत अच्छा किया.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button