मनोरंजन
*✍️भाजपा नेता ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म,भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार,पार्टी ने भी की ये कार्रवाई, जाने पूरी मामला आखिर कैसे हुआ गैंगरेप…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी भोपाल भोपाल के एक होटल में आगरा की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने होटल के फुटेज के आधार पर डिंडौरी से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक भाजपा का स्थानीय पदाधिकारी भी है। पार्टी ने उसकी प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी है। भोपाल के एसपी साई कृष्ण थोटा ने बताया कि पीड़ित बच्ची को एक महिला यहां लेकर आई थी। उसने तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तीनों को डिंडौरी से पकड़ लिया गया है।
एसपी ने बताया कि यह गिरफ्तारी होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गयी है. भाजपा नेता की पहचान मनीष नायक के रूप में की गयी है. वह भाजपा डिंडोरी कार्यालय का प्रभारी था.
Follow Us