*✍️छोटे बच्चे का बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल…उबलते हुए पानी मे हाथ जोड़ कर बैठा….वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस….*

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी: सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें जो कुछ भी दिख रहा है उसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. वायरल वीडियो में बच्चा गर्म कड़ाही में बैठकर समाधि की मुद्रा में नजर आ रहा है, जो काफी खतरनाक लग रहा है.
हालांकि, वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. लोग इसे फेक बता रहे हैं. महज 23 सेकंड के इस वीडियो को लगभग 20 लाख बार देखा जा चुका है. लेकिन वीडियो में जो कुछ भी दिख रहा है वह भयावह है.
वायरल वीडियो क्लिप को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर @iSandeepBisht नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पोस्ट पर 28 सौ से ज्यादा रिट्वीट और नौ हजार से ज्यादा लाइक्स हैं. संदीप बिष्ट ने बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा है कि ये 2021 का इंडिया है.
वीडियो में एक बच्चा उबलते पानी की कड़ाही में बैठा हुआ नजर आ रहा है. कड़ाही के नीचे से आग की लपटें उठती दिख रही हैं. वहीं, उसके आसपास लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. सभी बच्चे को टकटकी लगाकर देख रहे हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि किसी ने भी बच्चे को निकालने की कोशिश नहीं की. वीडियो में बच्चा उबलते पानी में हाथ जोड़कर आराम से बैठा हुआ है. ऐसा लग रहा है कि मानो वह किसी मंत्र का जाप कर रहा है.लोग इस वीडियो की सच्चाई पता लगाने में जुट गए हैं