*✍️एक छोटी सी लव स्टोरी, 1 साल पहले हुआ परिचय, फिर एक-दूसरे से प्यार करने लगे, उसी बीच लड़के ने अपने घर ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर लड़की ने कराई रिपोर्ट और दूसरे दिन जाकर लगी रोने, जाने इनसाइड स्टोरी पढ़ें पूरी खबर…!!!*

RGHNEWS PRASHANT TIWARI छत्तीसगढ़ के रायपुर में 17 साल की लड़की ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी शुक्रवार रात विधानसभा थाने पहुंची और आरोपी प्रेमी के खिलाफ FIR भी दर्ज करा दी। पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन शनिवार सुबह लड़की ने युवक को गिरफ्तार देखा तो थाने पहुंचकर रोने लगी। हालांकि पुलिस अब आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक साल पहले राहुल और लड़की का परिचय हुआ था। राहुल उसी के घर के पास रहता था। दोनों में बातें होने लगी और एक-दूसरे से फिर प्यार करने लगे। इस बीच राहुल कई बार लड़की को अपने घर ले कर गया। आरोप है कि वहां लड़की के साथ संबंध बनाए। उसने लड़की के बालिग होने पर शादी करने का वादा भी किया, लेकिन कुछ महीनों से उसने रवैया बदल गया। उसने लड़की से नाता तोड़ लिया।