*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-सिद्धार्थ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुंबई पुलिस को मिली, जाने क्या आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में, कितने बजे फैमिली को सौंपी जा सकती है बॉडी जाने सब कुछ...!!!* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-सिद्धार्थ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुंबई पुलिस को मिली, जाने क्या आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में, कितने बजे फैमिली को सौंपी जा सकती है बॉडी जाने सब कुछ…!!!*

RGHNEWS एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा। 40 साल के सिद्धार्थ का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। सिद्धार्थ की बॉडी 11 बजे तक उनकी फैमिली को सौंपी जा सकती है। इसके बाद बॉडी को अंतिम दर्शनों के लिए मुंबई के सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। सिद्धार्थ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आज ही आने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट्स

  • सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कूपर हॉस्पिटल की ओर से मुंबई पुलिस को सौंप दी गई है। कुछ देर में मुंबई पुलिस यह खुलासा करेगी कि 40 साल के सिद्धार्थ की मौत की असली वजह क्या थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में सिद्धार्थ की बॉडी पर किसी भी एक्सटर्नल चोट के निशान नहीं मिले हैं।
  • 3 पोस्टमार्टम एक्सपर्ट डॉक्टर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम किया है। हालांकि मुंबई पुलिस इस मामले में सिद्धार्थ के विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए कलिना फ़ॉरेंसिक लैब भेजेगी। यहां से आने वाली हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि मौत हार्टअटैक से हुई है या नहीं? मुंबई पुलिस अभी केमिकल और एनालिसिस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
  • सिद्धार्थ की तबीयत बिगड़ने पर फैमिली डॉक्टर को बुलाया गया था, जो सुबह करीब 8 बजे पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी। सिद्धार्थ को उनकी बहन प्रीती और बहनोई कूपर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस वक्त सिद्धार्थ घर में बेसुध थे, उस वक्त शहनाज भी वहां मौजूद थीं।

मौत से पहले वाले दिन ऐसा था सिद्धार्थ का रूटीन
मौत से ठीक एक दिन पहले सिद्धार्थ शुक्‍ला का मूवमेंट आम दिनों के मुकाबले अलग था। वे अक्‍सर डिनर घर पर ही अपनी मां के साथ करते थे। बुधवार की रात उन्‍होंने वह भी नहीं किया। सिर्फ छाछ पी और कुछ फ्रूट्स खाए। फिर तीन घंटे टीवी और मोबाइल पर शोज देखे। रात ढाई बजे मां से पानी मांगा और पानी पीकर सोने चले गए। सुबह साढ़े सात बजे उनकी मां ने कमरे में उन्‍हें पीठ के बल सोया पाया। सिद्धार्थ अक्‍सर करवट लेकर सोया करते थे। कुछ देर बाद अजीब महसूस होने पर मां ने डॉक्‍टर को बुलाया।

दुनिया से हो रहा था सिद्धार्थ का मोह भंग
सिद्धार्थ शुक्‍ला बचपन से अपनी मां के साथ ब्रह्माकुमारी सेंटर आया-जाया करते थे। बहुत कम उम्र से दुनियावी चीजों से उनका मोहभंग था। वो अब जहां अपना नया घर बनवा रहे थे, वहां एक विशाल मेडिटेशन रूम भी बनना था। मुंबई के विले पार्ले सेंटर की ब्रह्माकुमारी तपस्‍व‍िनी बहन ने दैनिक भास्‍कर से बातचीत में यह सब कन्‍फर्म किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button