*✍️छत्तीसगढ़ में आज सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ में आज सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद….*

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज यानी 3 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी कलम बंद मशाल उठा आंदोलन करेंगे. जिला, तहसील मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा. कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की मांग है कि केंद्र के समान राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों को भी महंगाई भत्ता दिया जाए. महंगाई भत्ता समेत अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. आज सरकारी कार्यालय बंद होने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष और अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रवक्ता विजय झा के मुताबिक शासकीय सेवकों के लंबित मांगों से संबंधी 14 सूत्रीय मांग है. प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि आज यानी 3 सितंबर को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखा जाएगा. अपनी मांगों को लेकर मशाल उठाकर हड़ताल किया जाएगा.

इनकी मांग है कि विभागीय पदोन्नति-समयमान वेतनमान स्वीकृति, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण, पुराना पेंशन योजना बहाली, आकस्मिक-कार्यभारित चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों का नियमितीकरण, पटवारियों की पदोन्नति और कार्यालयीन उपयोग के लिए लैपटॉप देने. छग राज्य में पेंशन प्रोसेसिंग सेल की स्थापना और अन्य मांगों के समर्थन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन चार चरणों में आंदोलन भी कर चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button