मनोरंजन

*✍️गजब! पत्नी ने पति के लिए 11 रुपये छोड़ फरार हुए प्रेमी के साथ….पति ने खेत बेचकर जमा किये थे 39 लाख रुपये….*

RGHNEWS बिहार में एक पत्नी पर 39 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप है. ये रुपये पति ने उसके खाते में जमीन बेचकर जमा कराए थे. आरोप है कि पत्नी खाते में सिर्फ 11 रुपये छोड़कर अपने पड़ोसी संग ही फरार हो गई. घटना पटना के बिहटा की है.

बिहटा कौड़िया निवासी बृजकिशोर सिंह की शादी 14 साल पहले भोजपु के बिंदगावा निवासी प्रभावती देवी के साथ हुई थी. दोनों के एक बेटा और एक बेटी भी थी. ब्रज किशोर सिंह ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए गांव से अलग बिहटा में किराए का मकान ले रखा था. यहीं पर प्रभावती देवी अपने बच्चों संग रहती थी. बृज किशोर खुद घर का खर्च चलाने के लिए गुजरात जाकर एक प्राइवेट नौकरी कर रहे थे.

पत्नी ने प्रेमी के अकाउंट में ट्रांसफर किए पैसे

बृज किशोर ने बताया कि पत्नी के कहने पर उन्होंने गांव की पैतृक संपत्ति बेचकर 39 लाख रुपये अपने पत्नी की अकाउंट में जमा करवा दिए थे. फिर 1 हफ्ते पहले पत्नी के कहने पर ही वह गुजरात से वापस घर भी आए. लेकिन जब वह गांव के घर से किराये वाले घर पहुंचे तो वहां ताला लगा था. पत्नी को फोन किया तो नम्बर बंद था. मकान मालिक से पूछने पर पता चला कि प्रभावती सुबह 5:00 बजे मकान खाली करके चली गई है. बृज किशोर ने अपने स्तर पर पत्नी को ढूंढने की कोशिश की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. आखिर में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस छानबीन में पता चला है कि प्रभावती का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके खाते में उसने 26 लाख रुपये ट्रांसफर भी किए थे वहीं बाकी 13 लाख रुपये चेक के जरिए निकाल लिए गए थे. फिलहाल अकाउंट में सिर्फ 11 रुपये हैं. फिलहाल मामले की आगे जांच चल रही है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button