*✍️मृतिका और आरोपी के बीच देवर-भाभी का रिश्ता, मामूली अनबन में सिर में बर्तन से चोट पहुंचाकर हत्या....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️मृतिका और आरोपी के बीच देवर-भाभी का रिश्ता, मामूली अनबन में सिर में बर्तन से चोट पहुंचाकर हत्या….*

RGHNEWS कापू पुलिस द्वारा ग्राम बताती में महिला के हत्या के आरोप में मृतिका के देवर को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी उसकी भाभी को पत्नी बनाकर रखा था, जिसे रूपये ज्यादा खर्च करती हो कहकर झगड़ा विवाद कर सिल्वर के डेचकी से सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 26/08/2021 के शाम थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक धनीराम राठौर को सूचना मिला कि ग्राम बताती में रहने वाला अशोक बैगा उसकी भाभी को मारपीट कर हत्या कर दिया है, सूचना पर मौके पर स्टाफ के साथ पहुंचकर शव का निरीक्षण कर पंचनामा कार्यवाही बाद पीएम के लिये भेजा गया । घटना के संबंध में *मृतिका समारी बाई पति स्व. जनक राम मंझवार उम्र 32 साल निवासी ग्राम बताती थाना कापू* के पिता मोहित राम मंझवार निवासी ग्राम रपता थाना श्यांग जिला कोरबा बताया कि मृतिका समारी बाई इसकी बड़ी लड़की थी, लगभग 10 वर्ष पहले समारी की शादी जनक राम मंझवार ग्राम बताती के साथ किया था । लड़की का कोई संतान नहीं है, एक वर्ष पहले दामाद जनकराम मंझवार फौत हो गया है । लड़की समारी को उसका देवर अशोक बैगा पत्नी बनाकर रखा था । जिसे कल दिनांक 25.08.21 को शाम लगभग 5.00 बजे अशोक बैगा “मेरे पैसा को उल्टा-पुल्टा कर खर्च करती हो, मैं कमा-कमाकर मरे जा रहा हूं” कहकर काफी गुस्से में आकर समारी बाई को कमरे के अंदर सिल्वर की डेकची से सिर में मारकर हत्या कर दिया । घटना के संबंध में आरोपी *अशोक बैगा पिता स्व.रतिराम बैगा उम्र 25 साल निवासी ग्राम बताती थाना कापू* के विरूद्ध अप.क्र. 117/2021 धारा 302 IPC पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जिसे आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button