*✍️एक बार फिर कोतवाली T I मनीष नगर ने कर दिया कमाल, रायगढ़ शहर में इस जगह पर 6 साल की मासूम से हुआ था दुष्कर्म, चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार करके भेजें जेल....!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️एक बार फिर कोतवाली T I मनीष नगर ने कर दिया कमाल, रायगढ़ शहर में इस जगह पर 6 साल की मासूम से हुआ था दुष्कर्म, चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार करके भेजें जेल….!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारीकोतवाली सिटी पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ ही घंटो के अंदर 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि परिजन लोकलाज के डर से अभी तक थाने में शिकायत नहीं किए थे, लेकिन जब आरोपी का हौसला बढ़ गया तो उनको पुलिस ने शिकायत करनी पड़ी। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।

टीआई मनीष नागर के मुताबिक थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती निवासी अमन सारथी को गुरूवार की देर शाम उसके मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया है। टीआई के मुताबिक शाम को ही एक महिला थाने आई थी और उसकी ओर से बताया गया कि उसकी 6 साल की मासूम बच्ची 17 अगस्त को घर के बाहर खेल रही थी, इसी बीच अमन आया और उसको उठाकर सुनसान जगह पर ले गया। जहां पर उससे दुष्कर्म कारित किया। बच्ची ने यह बात घर पहुंचकर मां को बताई लेकिन लोकलाज के चलते मां शिकायत करने थाने पर नहीं आई थी। हालांकि अब शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button