मनोरंजन

*✍️रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़े गए दरोगा….खंभे से बांधकर ग्रामीणों ने की पिटाई…*

बस्‍ती के दुबौलिया थाने पर तैनात आशिक मिजाज दारोगा को बुधवार/ गुरुवार की देर रात ग्रामीणों ने एक युवती के घर से निकलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दारोगा पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू किया तो नाराज दारोगा ने सरकारी पिस्टल से फायर कर दिया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए। उन्‍होंने जमकर धुनाई के बाद दारोगा को खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों से पीटा। भोर में करीब 4 बजे सूचना पर पहुंचे दुबौलिया थानाध्यक्ष दारोगा को साथ ले गए। दारोगा की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button