Upcoming IPO News: इस हफ्ते IPO बाजार में उतरेंगी ये 5 कंपनियां, चेक करें पूरी लिस्ट!
Upcoming IPO News: शेयर बाजार में अगले सप्ताह IPO की हलचल तेज रहने वाली है। एनक्यूब एथिकल्स, इंटेग्रिस मेडटेक और फर्स्टक्राई समर्थित स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स समेत पांच कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं। इन कंपनियों की कुल 5,700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इनके अलावा मोनोमार्क इंजीनियरिंग और मातंगी रबर भी प्राथमिक बाजार में उतरेंगी।खबरें पढ़ें
किस तारीख को खुलेगा किस कंपनी का IPO?
पांचों कंपनियों के आईपीओ अलग-अलग तारीखों पर खुलेंगे। मातंगी रबर का आईपीओ 1 दिसंबर को खुलेगा। इसके बाद 2 दिसंबर को मोनोमार्क इंजीनियरिंग और स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स के आईपीओ में निवेश का मौका मिलेगा। एनक्यूब एथिकल्स का आईपीओ 3 दिसंबर और इंटेग्रिस मेडटेक का आईपीओ 4 दिसंबर को खुलेगा। कंपनियां इस पैसे का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने, कर्ज चुकाने और रोजमर्रा की कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगी।
एनक्यूब एथिकल्स और इंटेग्रिस मेडटेक जुटाएंगी बड़ी रकम
मुंबई की दवा कंपनी एनक्यूब एथिकल्स आईपीओ के जरिए करीब 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसका पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसका मतलब है कि कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। इसलिए आईपीओ से मिलने वाली पूरी रकम शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिलेगी। वहीं, एवरस्टोन कैपिटल समर्थित इंटेग्रिस मेडटेक का लक्ष्य आईपीओ से 1,600 करोड़ रुपये जुटाना है। इसमें 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 1.08 करोड़ शेयरों की बिक्री भी ऑफर फॉर सेल के तहत की जाएगी।
स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स का 800 करोड़ रुपये का IPO
फर्स्टक्राई समर्थित स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स का आईपीओ 800 करोड़ रुपये का होगा। कंपनी ने इसके लिए 105 से 111 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू में 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 300 करोड़ रुपये तक के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे।
मोनोमार्क इंजीनियरिंग और मातंगी रबर के IPO की डिटेल
Upcoming IPO Newsऔद्योगिक सेवा कंपनी मोनोमार्क इंजीनियरिंग का आईपीओ 175.5 करोड़ रुपये का होगा। इसके लिए 60 से 65 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस इश्यू में केवल नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल का हिस्सा नहीं होगा। वहीं, मातंगी रबर का आईपीओ 125.2 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 163 से 172 रुपये प्रति शेयर रखा है। दोनों कंपनियां अपने आईपीओ के जरिए शेयर बाजार से पूंजी जुटाएंगी। ऐसे में अगले सप्ताह निवेशकों की नजर इन पांचों कंपनियों के आईपीओ पर रहने वाली है।