बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल 1.23 रुपये और डीजल 0.81 पैसे सस्ता! यहां देखें नए रेट

Petrol Diesel Price Today  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, आज 29 नवंबर 2026 को ब्रेंट क्रूड 2.46% गिरकर 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। जबकि पिछले एक महीने में इसकी कीमत लगभग 20 प्रतिशत कम हो चुकी है। हालांकि, सालाना आधार पर ब्रेंट क्रूड अभी भी करीब 41 प्रतिशत महंगा है। कच्चे तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने आज के नए रेट जारी कर दिए हैं।नक्शे देखें

 

यहां पेट्रोल 1.23 रुपये और डीजल 0.81 पैसे सस्ता

देश की राजधानी दिल्ली में 29 नवंबर को पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल का भाव 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये है। गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, फरीदाबाद में पेट्रोल 103.35 रुपये और डीजल 96.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, दिल्ली और फरीदाबाद में इन दोनों शहरों में ईधन की कीमतों में तुलना करें तो फरीदाबाद के मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल 1.23 रुपये और डीजल 81 पैसे सस्ता है।

 

read more jharkhand Car Accident: भीषण सड़क हादशा; नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो कार का भीषण एक्सीडेंट, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

 

जयपुर, लखनऊ और भोपाल में तेल की कीमतें

देश के दूसरे बड़े शहरों की बात करें तो लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.69 रुपये और डीजल 97.78 रुपये है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वाहन चालकों को पेट्रोल के लिए 114.57 रुपये और डीजल के लिए 99.64 रुपये प्रति लीटर खर्च करने पड़ रहे हैं।नक्शे देखें

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें

रायपुर, पटना और रांची में क्या हैं रेट?

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल 108.06 रुपये और डीजल 101.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का भाव 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये है। झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 105.64 रुपये और डीजल 100.87 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

 

चंडीगढ़, श्रीनगर समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Todayचंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, श्रीनगर में पेट्रोल की कीमत 108.43 रुपये और डीजल 96.42 रुपये प्रति लीटर है। विशाखापट्नम में पेट्रोल 116.39 रुपये और डीजल 104.11 रुपये प्रति लीटर है। शिमला में पेट्रोल 103.15 रुपये और डीजल 95.13 रुपये बिक रहा है। बता दें कि स्थानीय टैक्स के कारण कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम थोड़ा अंतर देखने को मिलते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button