छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, रायपुर AIIMS में हुईं भर्ती

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल हो गईं। शुक्रवार को बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के बंगोली के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद के हाथ में चोट आई है। शुरुआती मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

Advertisement

कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं। इसी दौरान खरोरा थाना क्षेत्र के बंगोली के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सांसद की चोट को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां एम्स में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

 

सांसद के बेटे, गनमैन और ड्राइवर भी थे कार में

हादसे के समय कार में सांसद लक्ष्मी वर्मा के अलावा उनके बेटे, गनमैन और ड्राइवर समेत कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना में ड्राइवर और गनमैन को भी चोटें आई हैं। ड्राइवर के पैर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है, हालांकि उसकी चोट कितनी गंभीर है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सांसद के परिचित अनुपम अग्रवाल ने भी बताया कि हादसे में कार में मौजूद अन्य लोगों को चोटें आई हैं।

 

Read more Health And Fitness: सर्दियों में भीगी हुई मूंगफली ज़्यादा फायदेमंद या भुनी हुई? जानें किससे मिलेगा भरपूर पोषण?

सांसद की हालत फिलहाल ठीक

Chhattisgarh newsसांसद लक्ष्मी वर्मा के परिचित अनुपम अग्रवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है। उनके हाथ में कलाई के पास चोट आई है। हादसे में साथ मौजूद अन्य लोगों को भी चोट लगी है और ड्राइवर के घायल होने की जानकारी है। सांसद को बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button