छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh News : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अतिरिक्त बोनस के लिए किसान राज सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

Chhatisgarh News :  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 नवंबर 2026/

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों से किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल है। धान खरीदी व्यवस्था के तहत किसानों को अपनी उपज विक्रय करने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है। पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत बंधी निवासी किसान राज सोनी पेंड्रा धान खरीदी केंद्र में 50 क्विंटल धान का टोकन लेकर अपनी उपज विक्रय करने पहुंचे। उन्होंने शासन की धान खरीदी व्यवस्था और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में की गई घोषणा की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।राज सोनी ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा कम उत्पादन वाले किसानों के हित में की गई घोषणा बेहद सराहनीय है। कई बार किसानों का उत्पादन कम होने के कारण वे निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान का विक्रय नहीं कर पाते। ऐसे किसानों के लिए यह निर्णय काफी लाभदायक साबित होगा। इससे छोटे और कम उत्पादन वाले किसानों को राहत मिलेगी तथा उन्हें खेती-किसानी में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।
किसान राज सोनी ने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों का भरोसा बढ़ा है। किसानों की परिस्थितियों को समझते हुए उनके हित में लिए जा रहे निर्णय निश्चित रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक होंगे। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि किसानों की चिंता करते हुए उनके हित में लिए गए इस निर्णय से किसानों को नई उम्मीद और संबल मिला है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद दिया।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button