Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

Chhatisgarh News : जगदलपुर, 26 नवंबर 2026/
छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1076 पोर्टल में जोड़े गए नए विकल्पों और शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया को लेकर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 नवंबर से 16 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से 04 बजे के बीच निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलेगा।
इस ऑनलाइन प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल पर जोड़े गए क्लिक टू कॉल, आंतरिक संदेश प्रणाली, दो स्तरीय बकेट प्रणाली और शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार संबंधित विभागों के नामांकित अधिकारियों को निर्धारित तिथि व समय पर ऑनलाइन सत्र में जुड़ने के लिए कहा गया है, जिसके लिए लिंक अलग से उपलब्ध कराया जाएगा।
समय-सारणी के अंतर्गत 26 नवंबर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा 27 नवंबर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का प्रशिक्षण सत्र निर्धारित है। इसके बाद 30 नवंबर को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा सहकारिता विभाग के लिए सत्र आयोजित होगा, जबकि 1 दिसंबर को गृह, जेल, कृषि विकास, उद्यानिकी, पशुधन विकास और मत्स्य पालन विभाग का प्रशिक्षण रखा गया है। इसी क्रम में 2 दिसंबर को स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 16 दिसंबर तक लगातार जारी रहेंगे।
One Comment