बिजनेस

Mutual Fund: निवेश के मामले में महिलाएं पुरुषों को दे रहीं टक्कर! Mutual Fund में हिस्सेदारी बढ़कर 34.5% पहुंची

Mutual Fund कम जोखिम वाले बैंक डिपॉजिट हों या अधिक जोखिम वाले इक्विटी फंड, कोरोना के बाद हर जगह महिलाओं ने मौजूदगी दर्ज कराई है। बीते 5 साल में महिलाएं पारंपरिक सोने और नकदी से आगे बढ़कर म्यूचुअल फंड जैसे बाजार के विकल्पों को अपना रही हैं।

 

 

एम्फी-क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2021 से मार्च 2026 के बीच व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड संपत्ति में महिलाओं की हिस्सेदारी 32.6% से बढ़कर 34.5% हो गई है, पुरुषों की घटकर 59.1% रह गई है। मार्च-26 तक महिलाओं के पास बैंक जमा में ₹55 लाख करोड़ और म्यूचुअल फंड में ₹16 लाख करोड़ की संपत्ति है।

 

Read more Raigarh News : खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या

बैंक खातों और एसआईपी में रिकॉर्ड उछाल

 

आरबीआई के अनुसार, बैंक खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी मार्च 2019 के 33% से बढ़कर मार्च 2026 में 41% के पार पहुंच गई है। 5 साल में महिलाओं की एसआईपी संपत्ति 30% की सालाना दर से बढ़कर ₹4.73 लाख करोड़ हो गई है। पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

बाजार की तरफ महिलाओं के बढ़ने की 3 वजहें…

 

Mutual Fundबड़ा पोर्टफोलियो: मार्च 2026 तक कुल म्यूचुअल फंड निवेशकों में महिलाएं 26.4% हैं, लेकिन कुल संपत्ति में उनकी हिस्सेदारी 34.5% है। यह दर्शाता है कि महिलाओं का औसत निवेश आकार पुरुषों से बड़ा है। कामकाजी महिलाएं आगे: कैम्स की रिपोर्ट के अनुसार, महिला निवेशकों में 47% नौकरीपेशा, 22% गृहिणियां और 7% व्यवसायी महिलाएं हैं। इनमें 75% की उम्र 50 वर्ष से कम है। इक्विटी का दबदबा: महिलाओं के फंड में इक्विटी की हिस्सेदारी 49% से बढ़कर 64% हो गई है, जबकि डेट फंड घटकर 8% रह गए।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button