Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल अवकाश का ऐलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

Chhattisgarh samacharनवंबर महीने में त्योहारों और छुट्टियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार, 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ में गुरु नानक देव जयंती प्रकाश पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन स्कूलों के साथ सरकारी कार्यालयों और बैंकों में भी छुट्टी रहेगी। ऐसे में स्कूली बच्चों को एक दिन और आराम करने तथा परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वहीं, सरकारी कार्यालयों और बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाने की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
बैंक बंद रहने से प्रभावित हो सकते हैं काम
24 नवंबर को बैंकों में भी अवकाश रहेगा। ऐसे में बैंक शाखाओं में जाकर चेक जमा करने, नकद लेनदेन, पासबुक अपडेट कराने और अन्य काउंटर सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। हालांकि, सामान्य तौर पर एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। ग्राहकों को नकदी या शाखा से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी जाती है।
सरकारी कार्यालयों में नहीं होगा कामकाज
सार्वजनिक अवकाश के कारण मंगलवार को प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में नियमित कामकाज बंद रहेगा। राजस्व, प्रमाण-पत्र, पंजीयन और अन्य विभागीय सेवाओं से जुड़े काम कराने के लिए दफ्तर पहुंचने वाले लोगों को अब अगले कार्यदिवस का इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी सरकारी काम के लिए घर से निकलने से पहले संबंधित कार्यालय के अवकाश और कार्यदिवस की जानकारी लेना बेहतर रहेगा।
गुरुग्रंथ साहिब की सवारी संग आस्था का सैलाब
आपको बता दे रायपुर में गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व का उल्लास रविवार को राजधानी की सड़कों पर छलका। स्टेशन रोड गुरुद्वारा से पंजप्यारों की अगुवाई में फूलों से गुरुग्रंथ साहिब की सवारी के साथ नगर कीर्तन में आस्था का सैलाब निकला। गुरुवाणी की मिठास जहां कण-कण में धुली। वहीं, वाहे गुरु के जयकारे, सतश्री अकाल के जयघोष गूंजे और कई जगहों पर गतका दल ने शौर्य प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन की भव्यता ऐसी कि स्टेशन रोड से 5 घंटे में तेलीबांधा िस्थत बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। नगर कीर्तन के पीछे सफाई वाहन में कचरा डालने में सेवादारी जुटे रहे। इस माध्यम से सिख समाज ने स्वच्छता का संदेश दिया। तेलीबांधा गुरुद्वारा में अरदास के बाद लंगर आयोजित किया गया।