Hyderabad Threat Email: 26/11 जैसे हमले की धमकी भरा ईमेल से मचा हड़कंप, 300 लोगों को जान से मारने की धमकी

Hyderabad Threat Email: तेलंगाना के हैदराबाद (Hyderabad) में 26/11 मुंबई हमले जैसी वारदात दोहराने की धमकी (Hyderabad Threat Email) मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ईमेल में काचीगुड़ा स्थित होटल टूरिस्ट प्लाजा और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल भेजने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया है और करीब 300 लोगों को मारने की धमकी (Hyderabad Terror Threat) दी है। इसके बाद पुलिस ने शहर में सुरक्षा (Hyderabad Security Alert) बढ़ा दी है। हालांकि, पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
26 नवंबर को हमले की धमकी
हैदराबाद पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने 21 नवंबर को इस संबंध में अलर्ट जारी किया था। इसके मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में कहा गया कि 26 नवंबर को हैदराबाद में 2008 के मुंबई हमलों (Mumbai 26/11 Attack Threat) जैसी वारदात को दोहराया (Hyderabad 26 November Threat) जाएगा। इसमें काचीगुड़ा के होटल टूरिस्ट प्लाजा और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की बात कही गई है।
लतीफ भट की मौत का बदला लेने का दावा
Hyderabad Threat Emailईमेल भेजने वाले ने हमले की वजह भी बताई है। उसने दावा किया कि वह लश्कर कमांडर लतीफ भट (Latif Bhat Death) और उसके साथियों के मारे जाने का बदला लेना चाहता है। हालांकि, ईमेल भेजने वाले का लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba Threat Email) से संबंध होने की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। उसने ईमेल में करीब 300 लोगों को मारने की धमकी भी दी है।
होटल और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी
धमकी मिलने के बाद पुलिस ने होटल, रेलवे स्टेशन (Hyderabad Railway Station Alert) और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने (Hyderabad Police Security) के निर्देश दिए हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों, बस अड्डों, धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण सरकारी ठिकानों पर भी निगरानी रखने को कहा गया है। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और लावारिस सामान पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एंटी-सैबोटाज जांच और गश्त तेज
हैदराबाद पुलिस ने 22 नवंबर को जारी प्रेस नोट में बताया कि संभावित खतरे को देखते हुए तुरंत सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संदिग्ध जगहों पर एंटी-सैबोटाज जांच (Hyderabad Anti Sabotage Check) की गई है। इसके साथ ही शहर में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ा दी गई है। साइबर क्राइम पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसे पकड़ने में जुटी है।
पुलिस ने लोगों से क्या अपील की?
Hyderabad Threat Emailपुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह (Hyderabad threat Rumours) पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। साथ ही अफवाहों को आगे फैलाने से भी मना किया है। अगर किसी को संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान दिखाई देता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 112 (Hyderabad Police Helpline 112) पर कॉल किया जा सकता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वह शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सतर्क है।