Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई 33 विदेशी ब्रांडों की शराब, जानें नई कीमतें

Chhattisgarh samachar भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते का असर अब छत्तीसगढ़ के शराब बाजार में भी दिखने लगा है। केंद्र सरकार ने स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150 प्रतिशत से घटाकर आधा यानी 75 प्रतिशत करने के बाद राज्य सरकार ने भी आयातित विदेशी शराब की दरों में बड़ा बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग ने विदेश से सीधे बोतलबंद होकर आने वाली 33 प्रीमियम ब्रांडों की नई दरों को हरी झंडी दे दी है।
इन महंगे ब्रांडों के घटे दामआबकारी विभाग द्वारा जारी पुरानी और नई रेट लिस्ट की तुलना करने पर कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। उदाहरण के तौर पर जॉनी वॉकर 18 ईयर के एक केस की कीमत में लगभग 5,000 रुपये तक की कमी आई है, वहीं सिंगलटन 12 ईयर का एक केस करीब 2,817 रुपये सस्ता हुआ है। राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बचे हुए महीनों के लिए 5 प्रमुख कंपनियों के इन 33 ब्रांडों की नई लैंडिंग कीमतों और बेवरेजेस कॉरपोरेशन की खरीद दरों को मंजूरी दी है। इस सूची में जॉनी वॉकर, चिवास रीगल, रॉयल सैल्यूट, ग्लेनलिवेट, ड्यूअर्स, बॉलेंटाइन और सिंगलटन जैसे कई चर्चित ब्रांड शामिल हैं।
जुलाई में लागू हुआ था भारत-ब्रिटेन समझौतागौरतलब है कि, भारत और ब्रिटेन के बीच यह मुक्त व्यापार समझौता 15 जुलाई 2026 से प्रभावी हुआ है। इस डील के तहत ब्रिटिश स्कॉच व्हिस्की पर लगने वाले भारी-भरकम आयात शुल्क को 150 से घटाकर 75 कर दिया गया है। समझौते की शर्तों के अनुसार, आने वाले 10 सालों में इस टैक्स को धीरे-धीरे और कम करके 40 प्रतिशत तक लाया जाएगा।
Chhattisgarh samacharग्राहकों को कितना फायदा मिलेगाआयात शुल्क घटने से कंपनियों के लिए ब्रिटिश स्कॉच व्हिस्की मंगाने की लागत निश्चित रूप से कम हुई है। हालांकि कंपनियों को मिल रही इस छूट का सीधा और पूरा फायदा आम ग्राहकों की जेब तक कितना पहुंचेगा, यह राज्य सरकार की खुदरा कीमत तय करने की नीति और वितरण खर्च पर निर्भर करेगा।