रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा

थाना खरसिया, चौकी खरसिया एवं पुलिस लाइन के बल के साथ रॉक गार्डन बोतल्दा का किये औचक निरीक्षण, वनकर्मियों को सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश

Raigarh News :  *18 नवंबर, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को एसडीओपी खरसिया श्री सतीश कुमार भार्गव ने थाना खरसिया, चौकी खरसिया एवं पुलिस लाइन के बल के साथ रॉक गार्डन बोतल्दा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल एवं गार्डन में ड्यूटी पर तैनात वनकर्मियों के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More : Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:1.6 किलो गांजा के खिलाफ तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल-बाइक जब्त

निरीक्षण के दौरान एसडीओपी श्री भार्गव ने वनकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गार्डन में आने वाले प्रत्येक आगंतुक का नाम एवं विवरण प्रवेश रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। किसी भी व्यक्ति को शराब अथवा अन्य संदिग्ध एवं प्रतिबंधित सामग्री लेकर गार्डन के भीतर प्रवेश की अनुमति न दी जाए। उन्होंने गार्डन परिसर के अंदर लगातार पेट्रोलिंग करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गार्डन में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस अधिकारियों एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है, इसलिए सभी कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी को पत्राचार किया जाएगा।

Read More : Raigarh news: लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड, रायगढ़ इस्पात-बर्बरीक ग्रुप की फर्मों में खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

एसडीओपी ने गार्डन के प्रवेश द्वार के बाहर संचालित दुकानों का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों को शराब अथवा किसी भी प्रकार की नशीली सामग्री की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन का बल भी रॉक गार्डन में तैनात रहा और वहां आने-जाने वाले आगंतुकों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस का उद्देश्य रॉक गार्डन में आने वाले पर्यटकों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button