छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news Raipur: छत्तीसगढ़ में आज से नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल जारी! जानें क्या हैं मांगें

Chhattisgarh news Raipur रायपुर के 10 मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध करीब 2 हजार नर्सिंग कर्मचारी आज 18 नवंबर से अपनी 9 सूत्रीय मांगों (Nursing Employees 9 Point Demands) को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इस हड़ताल (Medical College Nurses Strike) में नियमित, संविदा और दैनिक वेतनभोगी नर्सिंग स्टाफ शामिल होंगे। लंबे समय से वेतन वृद्धि और सेवा संबंधी मांगें पूरी नहीं होने से नर्सिंग कर्मचारियों में (Chhattisgarh Nursing Staff Protest) नाराजगी है।

 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh news: साय कैबिनेट के 4 बड़े फैसले; अबूझमाड़ के छात्रों को 40.98 करोड़ की सौगात, ग्रामीण नलजल योजना के नए नियम मंजूर

क्या है मांग?

नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि, उनकी प्रमुख मांगों (Nursing Staff Regularization Demand) में वर्ष 2018 में गठित कमेटी की रिपोर्ट को लागू करना, संविदा कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों और NHM के अंतर्गत कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को नियमित करना शामिल है। इसके अलावा वेतन वृद्धि सहित अन्य सेवा संबंधी मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है।

 

2-3 दिन का दिया अल्टीमेटम

नर्सिंग कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि अगले दो से तीन दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत 21 नवंबर को नया रायपुर में मुख्यमंत्री का घेराव कर सकती हैं।

 

 

मेडिकल सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

Chhattisgarh news Raipurअनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि शासन और नर्सिंग कर्मचारियों के बीच बातचीत से इस आंदोलन का कोई समाधान निकल पाता है या नहीं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button