Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी में पुनः शुरू हुई पेयजल सुविधा
सोलर ड्यूल पंप की तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिली राहत

Raigarh News : रायगढ़, 17 नवम्बर 2026/ सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिटकाकानी में खराब पड़े सोलर ड्यूल पंप की समस्या का निराकरण कर पेयजल व्यवस्था बहाल कर दी गई है। पंप के दोबारा चालू होने से अब ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को भी पेयजल की सुविधा मिल रही है।

Read More : MS Dhoni: MS Dhoni ने IPL से लिया रिटायरमेंट, CSK में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
ग्राम चिटकाकानी निवासी श्री पीताम्बर प्रधान ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था के लिए स्थापित सोलर ड्यूल पंप तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा था। जिसके चलते ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध होने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तभी उन्होंने इस संबंध में शासन की सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने पर क्रेडा के जिला कार्यालय एवं जोनल कार्यालय रायगढ़ द्वारा तत्काल पहल करते हुए संबंधित स्थापना एजेंसी से समन्वय किया गया। तकनीकी अमले ने ग्राम पहुंचकर सोलर ड्यूल पंप में आई खराबियों को दूर किया और उसे पुनः चालू कर दिया। वर्तमान में पंप पूरी तरह कार्यशील है तथा इसके माध्यम से ग्रामीणों एवं राहगीरों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। पेयजल सुविधा बहाल होने से ग्रामवासियों को बड़ी राहत मिली है। शिकायतकर्ता श्री पीताम्बर प्रधान एवं ग्रामवासियों ने त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है

Read More : RBI action: RBI का बड़ा एक्शन, 49 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द; देखें लिस्ट
*क्या है सीएम हेल्पलाइन 1076*
सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रणाली 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित है। जिसमें जनसामान्य शिकायतें दर्ज करा सकते है। प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक आईडी प्रदान की जा रही है, जिससे आवेदक अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते है। यदि किसी शिकायतकर्ता को प्राप्त समाधान से संतोष नहीं होता है, तो संबंधित शिकायत स्वतः उच्च अधिकारियों के पास पुनः परीक्षण एवं जांच के लिए अग्रेषित हो जाएगी।